गोरखपुर: रामगढ़ताल में चल रहे सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के पहले दिन उड़ीसा ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
ओडिशा ने 25वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप-2024 के मुकाबलों के पहले दिन चार वर्गो की हीट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ अगले दौर में इंट्री से अपनी धाक जमाई। रामगढ़ताल में हुई स्पर्धाओं में तेलंगाना व हरियाणा ने तीन वर्गो की हीट में जीत दर्ज की। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, हरियाणा, केरल व केरल ए ने भी दो वर्गो की हीट में सर्वश्रेष्ठ किया।