गोरखपुर: स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स प्रोग्राम के तहत छात्रों ने एम्स थाने में पुलिस के कार्य करने के तरीकों को समझा
स्टुडेन्ट पुलिस कैडेट प्रोग्राम के दृष्टिगत एक्सटर्नल एक्टिविटीस के तहत राजकीय हाईस्कूल रजही के छात्र छात्राओं द्वारा थाना एम्स पर भ्रमण किया गया। थाना स्थानीय के कार्यालयों में बच्चों को भ्रमण कराते हुए कार्यालय के विभिन्न कार्यों से अवगत कराया गया। बच्चों को थाना स्थानीय के विभिन्न रजिस्टरों व अपराध को रोकने के लिए पुलिस के काम करने के तरीकों को समझा।