गोरखपुर: उरवा पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को उरवा से किया गिरफ्तार
21 अक्टूबर को उरवा थाना क्षेत्र में एक महिला के घर पर आभूषण साफ करने वाले बनकर पहुंचे लुटेरों 2 युवकों ने जेवर साफ करने के बहाने उनके जेवर को लेकर फरार हो गए। इस मामले में उरवा पुलिस ने शमीम और सैयद उर्फ भुअर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने एक अंगूठी एक मंगलसूत्र घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है।