गोरखपुर: गुलरिहा पुलिस ने भटहट से लूट के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस लाइन में गुरुवार को प्रेस वार्ता में एसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 अक्टूबर को भर इलाके में इलाहाबाद बैंक से ₹1 लाख निकाल कर आ रही महिला के साथ दो अज्ञात द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने आज दोनों आरोपी धीरज उर्फ मूसे यादव व सर्वेश चौहान को गिरफ्तार किया है। लूट का मोबाइल और पैसा बरामद हुआ है।