गोरखपुर: चिलुआताल पुलिस ने भगवानपुर से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
चिलुआताल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भगवानपुर निवासी रोशन निषाद को मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी हुई मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा चौड़ा है। पुलिस ने इसे आज अदालत में पेश किया जहां से अदालत नहीं से जेल रवाना कर दिया है।