अजयगढ़: कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 19 आवेदकों की समस्याओं का अधिकारियों ने किया निराकरण
पन्ना जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई में जिलेभर से पहुंचे 19 आवेदकों ने अपनी अलग-अलग समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर ऊषा परमार, अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याएं सुनी