अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन ने लोकेश अग्रवाल को झुंझुनूं का युवा चेयरमैन, व रवि गुप्ता को जिला युवा अध्यक्ष किया नियुक्त
अग्रवाल समाज के युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन (पूर्वी राजस्थान युवा इकाई) ने समाजसेवी एवं संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता लोकेश अग्रवाल को पदोन्नति प्रदान करते हुए झुंझुनूं जिले का युवा चेयरमैन रवि गुप्ता को जिला युवा अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन द्वारा जारी मनोनयन पत्र में उनकी समाज सेवा, संगठन के प्रति समर्पण, सक्रिय कार्यशैली एवं युवाओं को जोड़ने में निभाई गई प्रभावी भूमिका को इस महत्वपूर्ण दायित्व का आधार बताया गया है।
संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि नए दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए झुंझुनूं जिले में युवा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। उनके नेतृत्व में समाज के युवाओं को संगठित करने, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा सेवा, शिक्षा, संस्कार एवं जनहित के कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई गई है।
नवनियुक्त जिला युवा चेयरमैन लोकेश अग्रवाल, जिला युवा अध्यक्ष रवि गुप्ता ने संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और बढ़ाने वाला दायित्व है। उन्होंने कहा कि वे अग्रवाल समाज के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ने, समाज में एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने, सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को विस्तार देने तथा सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को नई गति देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस नियुक्ति पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश मंत्री सुरेंद्र हलवाई, अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष श्री गणेश कुमार हलवाई, सचिव अजीत राणासरिया, कोषाध्यक्ष रितेश सिंघानिया, रेलवे शेखावाटी रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, झुंझुनूं जिले सहित प्रदेशभर के अग्रवाल समाज में हर्ष का वातावरण है। समाज के वरिष्ठजनों, सामाजिक संगठनों, युवा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा समाजहित के अनेक नए आयाम स्थापित होंगे।