Public App Logo
Profile Picture

Jhunjhunu News

@jhunjhununews1
19688Followers
0Following
झुंझुनू में बारिश का दौर जारी <nis:link nis:type=tag nis:id=jhunjhunu nis:value=Jhunjhunu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jhunjhununews nis:value=JhunjhunuNews nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=weather nis:value=weather nis:enabled=true nis:link/>
झुंझुनूं में 6 अगस्त को गूंजेगा भक्ति का महासंगम: शिव परिवार सहित पांच दिव्य प्रतिमाओं की होगी प्राण-प्रतिष्ठा
भजन सम्राट गुलाब नाथ महाराज की संगीतमयी प्रस्तुति, सवामणी प्रसाद व भव्य रात्रि जागरण रहेगा आकर्षण

झुंझुनूं। शहर की शहीद इंद्र सिंह सैनी कॉलोनी (वार्ड संख्या-51) में आगामी 6 अगस्त को श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उल्लास का भव्य आयोजन होगा। इस अवसर पर शिव परिवार, खाटू श्याम बाबा, बालाजी महाराज, शीतला माता एवं  पितर जी महाराज की प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। आयोजन को लेकर क्षेत्र में व्यापक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
कार्यक्रम संयोजक महेश बसावतिया ने बताया कि समारोह का शुभारंभ प्रातः 9:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ होगा। इसके बाद दिनभर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। शाम 5 बजे से विशाल सवामणी प्रसाद का आयोजन किया जाएगा, जबकि रात्रि में भव्य भजन-कीर्तन एवं जागरण श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।
उन्होंने बताया कि भजन सम्राट गुलाब नाथ जी महाराज अपनी भजन मंडली के साथ भक्ति रस से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झुंझुनूं के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत शिरकत करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ , भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह  बगड़ी, झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भांबू, महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी संतोष अहलावत, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, ओबीसी आयोग सदस्य पवन मवांडिया, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अरूणा सिहाग, चिड़ावा प्रधान रोहितास धांगड़, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग, उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष मनोज मिल, पूर्व उपाध्यक्ष प्इंजी. प्यारेलाल ढूकिया तथा पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
आयोजनकर्ता एवं कलेक्ट्रेट झुंझुनूं के वरिष्ठ सहायक राकेश सैनी ने बताया कि इस अवसर पर शिव परिवार, खाटू श्याम बाबा एवं बालाजी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना भी की जाएगी। आयोजन समिति ने जिलेभर के श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन ने लोकेश अग्रवाल को झुंझुनूं का युवा चेयरमैन, व रवि गुप्ता को जिला युवा अध्यक्ष किया नियुक्त 

अग्रवाल समाज के युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन (पूर्वी राजस्थान युवा इकाई) ने समाजसेवी एवं संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता लोकेश अग्रवाल को पदोन्नति प्रदान करते हुए झुंझुनूं जिले का युवा चेयरमैन रवि गुप्ता को जिला युवा अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन द्वारा जारी मनोनयन पत्र में उनकी समाज सेवा, संगठन के प्रति समर्पण, सक्रिय कार्यशैली एवं युवाओं को जोड़ने में निभाई गई प्रभावी भूमिका को इस महत्वपूर्ण दायित्व का आधार बताया गया है। 

संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि नए दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए झुंझुनूं जिले में युवा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। उनके नेतृत्व में समाज के युवाओं को संगठित करने, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा सेवा, शिक्षा, संस्कार एवं जनहित के कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई गई है।

नवनियुक्त जिला युवा चेयरमैन लोकेश अग्रवाल,  जिला युवा अध्यक्ष रवि गुप्ता ने संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और बढ़ाने वाला दायित्व है। उन्होंने कहा कि वे अग्रवाल समाज के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ने, समाज में एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने, सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को विस्तार देने तथा सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को नई गति देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

इस नियुक्ति पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश मंत्री सुरेंद्र हलवाई, अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष श्री गणेश कुमार हलवाई, सचिव अजीत राणासरिया, कोषाध्यक्ष रितेश सिंघानिया, रेलवे शेखावाटी रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, झुंझुनूं जिले सहित प्रदेशभर के अग्रवाल समाज में हर्ष का वातावरण है। समाज के वरिष्ठजनों, सामाजिक संगठनों, युवा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा समाजहित के अनेक नए आयाम स्थापित होंगे।
झुंझुनूं बना ATREE के साथ जुड़ने वाला राजस्थान का पहला जिला
चारागाह विकास के लिए जिला प्रशासन ने किया ऐतिहासिक एमओयू, वैज्ञानिक तरीके से होंगे चारागाह विकसित
झुंझुनूं, 27 जुलाई। जिले के चारागाहों के वैज्ञानिक विकास एवं पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण चारा उपलब्ध कराने की दिशा में झुंझुनूं जिला प्रशासन ने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए देश की प्रतिष्ठित पर्यावरण एवं शोध संस्था ATREE (Ashoka Trust for Research in Ecology and the Environment) के साथ समझौता (एमओयू) किया है। इस पहल के साथ झुंझुनूं, ATREE के साथ जुड़ने वाला राजस्थान का पहला जिला बन गया है। इस परियोजना के माध्यम से जिले के चारागाहों का वैज्ञानिक विकास कर पशुपालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान की जाएगी।
जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि करीब छह माह पूर्व जिला प्रशासन द्वारा ATREE से संपर्क कर झुंझुनूं के चारागाहों के वैज्ञानिक विकास का प्रस्ताव रखा गया था। इसके बाद संस्था के विशेषज्ञों ने जिले का कई बार दौरा कर विभिन्न स्थलों का अध्ययन किया। अध्ययन के उपरांत तीन महत्वपूर्ण एमओयू किए गए हैं, जिनके माध्यम से जिले में ग्रासलैंड डेवलपमेंट परियोजना का क्रियान्वयन प्रारंभ होगा।
उन्होंने बताया कि परियोजना के प्रथम चरण में बुहाना, गुढ़ागौड़जी एवं पीथूसर क्षेत्र के चारागाहों एवं जोहड़ों का चयन किया गया है। सबसे पहले बुहाना क्षेत्र में कार्य प्रारंभ होगा तथा इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अन्य क्षेत्रों में भी वैज्ञानिक पद्धति से चारागाह विकसित किए जाएंगे। भविष्य में इस मॉडल का विस्तार जिले के अन्य चारागाहों तक किया जाएगा।
डॉ. गर्ग ने स्पष्ट किया कि इस परियोजना में सरकार की ओर से संस्था को किसी प्रकार की वित्तीय सहायता या भूमि आवंटित नहीं की जाएगी। ATREE केवल अपनी तकनीकी विशेषज्ञता, वैज्ञानिक परामर्श, बीज एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगी। वहीं, विभिन्न सरकारी योजनाओं, विशेष रूप से वीबीजी रामजी एवं अन्य योजनाओं के तहत उपलब्ध संसाधनों और श्रमिकों का नियमानुसार उपयोग किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि परियोजना का उद्देश्य केवल चारागाह विकसित करना नहीं, बल्कि पशुपालन को अधिक लाभकारी बनाते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना भी है। इसके तहत स्थानीय घास की प्रजातियों का संरक्षण एवं संवर्धन, पशुओं के लिए वर्षभर गुणवत्तापूर्ण चारे की उपलब्धता, दुग्ध उत्पादन एवं गुणवत्ता में सुधार, चारागाहों की उत्पादकता में वृद्धि, ग्रामीणों को वैज्ञानिक प्रशिक्षण, विभिन्न योजनाओं का बेहतर समन्वय, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण की रोकथाम तथा पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता को बढ़ावा दिया जाएगा।
ATREE के निदेशक डॉ. अबी वनक ने बताया कि उनकी संस्था पिछले लगभग 30 वर्षों से पर्यावरण, पारिस्थितिकी एवं ग्रासलैंड संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि परियोजना के अंतर्गत किसी बाहरी या हाइब्रिड घास का उपयोग नहीं किया जाएगा, बल्कि सेवन, धामण जैसी स्थानीय घास की प्रजातियों को बढ़ावा दिया जाएगा, जो कम पानी में बेहतर उत्पादन देती हैं तथा पशुओं के स्वास्थ्य और दुग्ध उत्पादन के लिए अधिक उपयोगी हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि झुंझुनूं में विकसित होने वाला यह मॉडल भविष्य में पूरे राजस्थान के लिए अनुकरणीय बनेगा तथा विभिन्न विभागों के समन्वय से चारागाह संरक्षण एवं विकास का प्रभावी मॉडल स्थापित होगा।
जिला प्रशासन का मानना है कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जिले के हजारों पशुपालकों की आजीविका को सुदृढ़ करने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए चारागाहों के संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
एमओयू को यादगार बनाने के लिए जिला जनसंपर्क कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुरुषोत्तम धानका, उप वन संरक्षक काविया पी.वी., वाटरशैड एसई सुमेर सिंह, एक्सईएन मनोज गौड़, जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, सहायक जनसंपर्क अधिकारी विकास चाहर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ATREE की प्रतिनिधि संजना उपस्थित रहे। <nis:link nis:type=tag nis:id=jhunjhunu nis:value=Jhunjhunu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jhunjhununews nis:value=JhunjhunuNews nis:enabled=true nis:link/> District Collector & Magistrate - Jhunjhunu
मा नेत्र वाउचर योजना के तहत 9 अस्पतालों में निःशुल्क नेत्र जांच व चश्मा वितरण शुरू, अपना आधार कार्ड जरूर लेकर जाए

झुंझुनूं,  मा नेत्र वाउचर योजना के तहत जिले के 9 सरकारी अस्पतालों में ट्रक एवं बस ड्राइवरों सहित विभिन्न श्रेणी के कामगारों जैसे बढ़ई, नाई, दर्जी आदि की निःशुल्क नेत्र जांच कर उन्हें आवश्यकता अनुसार निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि योजना का संचालन बीडीके जिला अस्पताल झुंझुनूं, जिला अस्पताल नवलगढ़, उप जिला अस्पताल मलसीसर, खेतड़ी एवं चिड़ावा, तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसाऊ, गुढ़ा गौड़जी, उदयपुरवाटी और सूरजगढ़ में किया जा रहा है। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से अपील की कि वे इन संस्थानों में पहुंचकर अपनी आंखों की जांच करवाएं और योजना का लाभ उठाएं।
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड एवं जनआधार कार्ड साथ लाना आवश्यक है। जनआधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होने के कारण रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी सक्रिय होना चाहिए।
डिप्टी सीएमएचओ एवं योजना के नोडल अधिकारी डॉ. भंवर लाल सर्वा ने सोमवार को योजना से जुड़ी सभी 9 संस्थाओं के नेत्र सहायकों की बैठक लेकर योजना की प्रगति की समीक्षा की तथा प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन श्रेणियों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, वे अधिक से अधिक संख्या में इस जनहितकारी योजना का लाभ उठाएं। <nis:link nis:type=tag nis:id=jhunjhunu nis:value=Jhunjhunu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jhunjhununews nis:value=JhunjhunuNews nis:enabled=true nis:link/> Medical & Health Dept Jhunjhunu
देशव्यापी 'गो सम्मान आह्वान' हस्ताक्षर अभियान के तहत 3,72,684 हस्ताक्षर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम सौंपे

झुंझुनूं। देशव्यापी 'गो सम्मान आह्वान' हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत केशव आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में संतों के सानिध्य में विशाल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टीले के पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज, अनिल दास महाराज (शाकम्भरी), साध्वी योगश्री (कोटबांध) तथा सावंत दास महाराज (धनावता) सहित अनेक संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ गोमाता एवं भारत माता के चित्र के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चार एवं मंगलाचरण के साथ हुआ। संत-महात्माओं ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसके पश्चात हरे रामा-हरे कृष्णा संकीर्तन मंडली द्वारा भक्ति संकीर्तन प्रस्तुत किया गया। पूरे वातावरण में गोभक्ति एवं राष्ट्रभक्ति की अनुपम छटा देखने को मिली।
कार्यक्रम संयोजक रूपेश तुलस्यान एवं उमाशंकर महमिया ने बताया कि देशव्यापी 40 करोड़ हस्ताक्षरों के लक्ष्य वाले इस अभियान के अंतर्गत झुंझुनूं जिले से 3,72,684 गोभक्तों के हस्ताक्षर एकत्र किए गए। यह उपलब्धि जिले के शहरों, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसहभागिता से संभव हुई। अभियान में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, गोरक्षा दल, जिला गो सेवा समिति, विभिन्न गौशालाओं, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों तथा हजारों गोभक्तों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम का संचालन रामगोपाल महमिया ने किया। संगोष्ठी में अभियान से जुड़े सभी तहसील अध्यक्षों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं का संत-महात्माओं द्वारा माला एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।
अपने उद्बोधन में संत-महात्माओं ने कहा कि "गाय बचेगी तो संस्कृति बचेगी।" उन्होंने कहा कि गोमाता भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और राष्ट्र की आध्यात्मिक चेतना का साक्षात स्वरूप हैं। कलियुग में गोसेवा सबसे बड़ा पुण्य एवं राष्ट्रसेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने कहा कि गोमाता के सम्मान और संरक्षण के लिए केवल सरकारों पर निर्भर रहने के बजाय समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर जनजागरण करना होगा। संगठित जनशक्ति और लोकतांत्रिक प्रयासों से ही गोसंरक्षण का उद्देश्य सफल हो सकता है।
संगोष्ठी के उपरांत संतों के सानिध्य में सैकड़ों गोभक्तों ने "गोमाता की जय" एवं "भारत माता की जय" के जयघोष के साथ विशाल रैली निकाली। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई जिला कलक्ट्रेट पहुँची, जहाँ जिला कलक्टर अरुण गर्ग को पेन ड्राइव के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम 3,72,684 हस्ताक्षरों सहित ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में मांग की गई कि संपूर्ण भारत में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए, गोमाता को राष्ट्रमाता अथवा राष्ट्रीय आराध्य का संवैधानिक सम्मान प्रदान किया जाए, गोसेवा के लिए केंद्रीय कानून एवं केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय का गठन किया जाए तथा गोचर भूमि संरक्षण, चारे की स्थायी नीति एवं गो-आधारित कृषि को राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहन दिया जाए।
जिला कलक्ट्रेट परिसर में गोरक्षा दल के प्रवीण स्वामी ने जिला कलक्टर को पगड़ी भेंट करते हुए घोषणा की कि जब तक गोमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक वे स्वयं पगड़ी धारण नहीं करेंगे। उनके इस संकल्प का उपस्थित गोभक्तों ने जोरदार समर्थन किया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता सतीश गजराज के विशेष सहयोग के लिए आयोजन समिति ने उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक कमल स्वामी, जिला गो सेवा समिति के अध्यक्ष ताराचंद भोड़कीवाला, प्रवीण स्वामी (गोरक्षा दल), भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, जयराज जांगिड़ (विश्व हिंदू परिषद), रेखा सैनी ( खेतड़ी प्रभारी), श्रीकांत पंसारी, अनूप गाड़ियां, विकास डुमौली (पिलानी), शंकरलाल शर्मा (डुंडलोद), रविन्द्र तौलियासर, नरेंद्र सिंह शेखावत, राकेश सहल, सम्पत पुरोहित, प्रवीण योगी, संजय वर्मा, सुनील सैनी, संत कुमार निर्मल, सुभाष क्यामसरिया, सुमेर सिंह जाखोदया, पंकज टेलर, वेदप्रकाश महणसरिया, धीरज हिसारिया, अमित जांगिड़, राजू बुहाना, हिमांशु सिंधाना, सेंटी चिड़ावा, बादशाह खेतड़ी, विजेंद्र मलसिसर, भैरू उदयपुरवाटी, विनोद नायक सहित बड़ी संख्या में गोभक्त एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर कार्यक्रम संयोजक उमाशंकर महमिया ने जिलेभर से पधारे सभी संत-महात्माओं, गोभक्तों, सामाजिक संगठनों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गोमाता के सम्मान, संरक्षण एवं संवैधानिक अधिकारों की यह मुहिम जन-जन तक पहुँचाई जाएगी। संगोष्ठी का समापन इस सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि गोमाता के सम्मान और संरक्षण के लिए राष्ट्रव्यापी जनजागरण को और अधिक व्यापक एवं सशक्त बनाया जाएगा। <nis:link nis:type=tag nis:id=jhunjhunu nis:value=Jhunjhunu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jhunjhununews nis:value=JhunjhunuNews nis:enabled=true nis:link/>
होमगार्ड जवान ड्यूटी के साथ निभा रहे पर्यावरण संरक्षण का दायित्व, 1100 पौधे किए वितरित
झुंझुनूं। शहर में सामाजिक कार्यकर्ता अजय वर्मा एवं आवाम ग्रुप झुंझुनूं के संयुक्त में एक बार फिर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 1100 पौधों का निःशुल्क वितरण किया। यह अभियान लगातार चौथे वर्ष भी जारी रहा। अजय वर्मा अब तक अपने व्यक्तिगत प्रयासों से 7000 पौधे लोगों में वितरित कर चुके हैं।
अजय वर्मा ने बताया कि बढ़ते तापमान, प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उनका कहना है कि "पेड़ केवल ऑक्सीजन ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव हैं।"
आवाम ग्रुप सदस्य संदीप कुमार टंडन ने बताया कि यह अभियान केवल पौधे बांटने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास है। शहरवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से पौधारोपण अभियान से जुड़ने की अपील की। इस दौरान राजेश हरिपुरा,संदीप टंडन,प्यारेलाल भूपेश,सीताराम बास बुडाना राकेश कुमावत महेंद्र मीणा नरेंद्र मीणा मौजुद रहे।
जंतर मंतर पर विद्यार्थियों के साथ कथित पुलिस कार्रवाई और पेपर लीक के विरोध में भीम आर्मी–आसपा का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

झुंझुनू। भीम आर्मी एवं आज़ाद समाज पार्टी (आसपा) के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष राजेश आलडिया के नेतृत्व में पेपर लीक के मामलों और जंतर मंतर पर आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों के साथ हुई कथित पुलिस बर्बरता के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष राजेश आलडिया ने आरोप लगाया कि जंतर मंतर पर आंदोलनरत विद्यार्थियों पर दिल्ली पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया, जिसकी उनकी पार्टी कड़ी निंदा करती है। उन्होंने मांग की कि यदि पुलिस की आड़ में बिना वर्दी के किसी व्यक्ति ने लाठीचार्ज में भाग लिया है, तो उनकी पहचान कर उनके विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पेपर लीक से प्रभावित होकर जान गंवाने वाले विद्यार्थियों के परिजनों को ₹1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए।

आज़ाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह चारावास ने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में जवाबदेही केवल आरोपियों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। साथ ही उन्होंने परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने तथा पेपर लीक माफिया के विरुद्ध कठोर कानून बनाकर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान विकास कड़वासरा, शकील फौजी, शैलेश भारतीय, संदीप पाटिल, योगेश टंडन, राकेश सबलानिया, नरेंद्र मार्शल, कमलेश काला, बजरंग लाल, राजेंद्र कड़वासरा, मनोज, रोशन, सुनील, धर्मपाल डारा, किसान, विकास सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। <nis:link nis:type=tag nis:id=jhunjhunu nis:value=Jhunjhunu nis:enabled=true nis:link/>
झुंझुनू में बारिश का दौर जारी <nis:link nis:type=tag nis:id=jhunjhunu nis:value=Jhunjhunu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jhunjhununews nis:value=JhunjhunuNews nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=weather nis:value=weather nis:enabled=true nis:link/>
झुंझुनूं में अग्रवाल समाज समिति का पर्यावरण संरक्षण की ओर बड़ा कदम, 2800 कलमी पौधों का वितरण

जिला कलेक्टर अरुण गर्ग ने दीप प्रज्वलन कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

झुंझुनूं। अग्रवाल समाज समिति झुंझुनूं द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनहित के उद्देश्य से भव्य पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 2800 कलमी पौधों का वितरण शहरवासियों को किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्री अरुण गर्ग रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अग्रवाल समाज समिति के इस पर्यावरण संरक्षण के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को प्रकृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं और सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने में सहयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा।

अग्रवाल समाज समिति के पदाधिकारी:
संयोजक - आशीष श्री मोहन तुलस्यान, अध्यक्ष - गणेश हलवाई, मंत्री - अजीत राणा सरिया, कोषाध्यक्ष - रितेश सिंघानिया

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रवि गुप्ता, संदीप गोयल, चंद्रकांत बंका, मनीष अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, श्याम सुंदर गोयंका, श्याम सुंदर जालान, शिवचरण हलवाई, जुगल किशोर मोदी, बालकिशन भूकानिया, जिमी मोदी, सपन राणासरिया, ताराचंद भोड़कीवाला, राहुल अग्रवाल, राजकुमार तुलस्यान, नारायण जालान, कैलाश सिंघानिया, नवीन केजरीवाल, उषा केडिया, ममता जालान, संगीता, निर्मला ढंढारिया सहित अग्र बंधु एवं बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।
फसल के लिए अमृत के रूप में बारिश 

झुंझुनू में बदला मौसम का मिजाज <nis:link nis:type=tag nis:id=jhunjhunu nis:value=Jhunjhunu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jhunjhununews nis:value=JhunjhunuNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=weather nis:value=weather nis:enabled=true nis:link/>
जिलेभर में 174 सेक्टर बैठकों का आयोजन

उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की सतत निगरानी एवं गुणवत्तापूर्ण मातृ स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जाए विशेष ध्यान– सीएमएचओ डॉ गुर्जर

झुंझुनूं,  जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) वाली महिलाओं को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिले में 174 सेक्टर मीटिंग का आयोजन किया गया। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने स्वयं यूपीएचसी गांधी चौक में आयोजित सेक्टर मीटिंग में पहुंच कर स्वास्थ्य कर्मियों आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डिप्टी सीएमएचओ डॉ भंवर लाल सर्वा ने पीएचसी बिरमी में आयोजित मीटिंग में पहुंच कर समीक्षा कर सुधार के निर्देश दिए। इसके साथ ही ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र की सेक्टर मीटिंग लेने पहुंचे। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि 5 दिवसीय अभियान के दौरान प्रत्येक एचआरपी गर्भवती महिला का भौतिक सत्यापन कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाए तथा एचआरपी के कारणों का स्पष्ट रूप से चिन्हांकन किया जाए।
बैठको में एचआरपी लाइन लिस्ट एवं प्रपत्र 06, 07 एवं 08 का मिलान सुनिश्चित करने, गर्भावस्था के 12 सप्ताह के भीतर पंजीकरण एवं उसकी समयबद्ध प्लानिंग करने तथा सभी एचआरपी गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने बताया कि 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत सभी गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संस्थान पर बुलाकर उनकी बीपी, एचबी, यूरिन, एचआईवी, सिफिलिस एवं एचबीएसएजी सहित आवश्यक जांचें कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आशा द्वारा की जाने वाली एचबी जांच का कम से कम एक बार एएनएम द्वारा सत्यापन भी कराया जाए।
बैठको में गर्भवती महिलाओं की कम से कम चार एएनसी जांच सुनिश्चित करने, प्रत्येक गर्भवती महिला का ममता कार्ड पूर्ण रूप से भरने तथा सेक्टर मीटिंग की ऑनलाइन एंट्री समय पर करने के निर्देश भी दिए गए। पीएमएसएमए दिवस (प्रत्येक माह की 9, 18 एवं 27 तारीख) पर जिन पीएचसी पर एमओआईसी उपलब्ध नहीं हैं, वहां निकटवर्ती सीएचसी से चिकित्सक की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
इसके अलावा स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए गए कि एचआरपी गर्भवती महिलाओं के परिजनों को भी उच्च जोखिम गर्भावस्था की गंभीरता से अवगत कराया जाए, ताकि समय पर जांच, उपचार एवं संस्थागत प्रसव सुनिश्चित हो सके और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में प्रभावी कमी लाई जा सके। <nis:link nis:type=tag nis:id=jhunjhunu nis:value=Jhunjhunu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jhunjhununews nis:value=JhunjhunuNews nis:enabled=true nis:link/> Medical & Health Dept Jhunjhunu
आकाश के 29 विद्यार्थियों ने नीट 2026 में झुंझुनू का बढ़ाया मान

झुंझुनूं, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के झुंझुनू केंद्र के 29 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्च स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
संस्थान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और अनुशासित अध्ययन का परिणाम है, जिसे आकाश के शैक्षणिक मार्गदर्शन और सुव्यवस्थित अध्ययन प्रणाली का पूरा सहयोग मिला।
प्राप्त परिणामों में भवानी शंकर ने अखिल भारतीय रैंक 789 के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रमुख सफल विद्यार्थियों में सौम्या रैंक 837, रिजवाना बानो रैंक 875, रोहित कुमार रैंक 1137, मोहम्मद नोसाद रैंक 2333 और कौशल रैंक 3441 शामिल हैं।
संस्थान ने इस वर्ष भी देशभर में उत्कृष्ट परिणाम दिए हैं। संस्थान के अनुसार, नीट 2026 में उसके विद्यार्थियों ने शीर्ष 10 में 4, शीर्ष 50 में 18 तथा शीर्ष 100 में 41 स्थान प्राप्त किए हैं, जो इसकी शैक्षणिक गुणवत्ता और विश्वसनीयता को दर्शाता है।

विद्यार्थियों ने जताई खुशी

सफल विद्यार्थियों ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उच्च स्थान प्राप्त करना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने अपने माता-पिता और शिक्षकों का आभार जताते हुए बताया कि नियमित अभ्यास परीक्षा, विस्तृत प्रदर्शन विश्लेषण, शंका समाधान सत्र और अनुशासित कक्षा अध्ययन ने उनकी तैयारी को मजबूत बनाया।

क्षेत्रीय निदेशक ने दी बधाई

आकाश के क्षेत्रीय निदेशक अखिलेश दीक्षित ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे आकाश परिवार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का अनुशासन और निरंतर सीखने की लगन ही उनकी सफलता का आधार है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मजबूत अध्ययन प्रणाली का योगदान

एईएसएल की एकीकृत अध्ययन प्रणाली में अनुभवी शिक्षक, वैज्ञानिक तरीके से तैयार अध्ययन सामग्री, तकनीक आधारित अध्ययन, नियमित मूल्यांकन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित प्रदर्शन विश्लेषण और व्यक्तिगत मार्गदर्शन शामिल है, जो विद्यार्थियों को नीट जैसी कठिन परीक्षा में सफलता दिलाने में सहायक है।

 देशभर में 415 से अधिक केन्द्र

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड देश की अग्रणी परीक्षा तैयारी संस्था है, जो चिकित्सा और अभियंत्रण सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराती है। देशभर में 415 से अधिक केंद्रों और 4 लाख से अधिक विद्यार्थियों के साथ, यह संस्था पिछले 37 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सशक्त पहचान बनाए हुए है। <nis:link nis:type=tag nis:id=jhunjhunu nis:value=Jhunjhunu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jhunjhununews nis:value=JhunjhunuNews nis:enabled=true nis:link/>
18 जुलाई को जय पहाड़ी में होगा विशाल बहुजन एकता सम्मेलन, अंबेडकर भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित

झुंझुनूं,  ग्राम जय पहाड़ी स्थित दरगाह एवं बुद्ध विहार के पास 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले विशाल बहुजन एकता सम्मेलन को लेकर गुरुवार को अंबेडकर भवन, झुंझुनूं में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सम्मेलन की तैयारियों, उद्देश्य एवं कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई।

कार्यक्रम संयोजक विकास आल्हा ने बताया कि झुंझुनूं जिले के सभी बहुजन समाज से जुड़े सामाजिक संगठनों को एक मंच पर संगठित कर सामाजिक न्याय, संविधान की सुरक्षा, सामाजिक एकता, शिक्षा, रोजगार, किसान एवं मजदूरों के अधिकार, युवाओं के भविष्य, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सम्मान तथा बहुजन समाज के संवैधानिक एवं सामाजिक अधिकारों को मजबूत करने के उद्देश्य से इस ऐतिहासिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

यूनुस अली भाटी ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को जाति, धर्म और राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर संविधान की भावना के अनुरूप एकजुट होने की आवश्यकता है। यह सम्मेलन सामाजिक भाईचारे, समानता, संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

रामानंद आर्य ने बताया कि सम्मेलन को लेकर जिलेभर के गांवों और कस्बों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया है। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं प्रबुद्ध संगठनों का सम्मेलन को भरपूर समर्थन मिल रहा है तथा सम्मेलन में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से झुंझुनूं जिले सहित प्रदेशभर के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं मुस्लिम समाज सहित सभी बहुजन समाज के लोगों से अपील की गई कि वे 18 जुलाई को अपने परिवार, मित्रों एवं साथियों के साथ जय पहाड़ी पहुंचकर सम्मेलन को ऐतिहासिक सफलता प्रदान करें।

इस अवसर पर विकास आल्हा, मनीराम देवरोड़, यूनुस अली भाटी, इमरान बड़गुर्जर, रामानंद आर्य, महेंद्र सिंह चारावास, कमलेश काला एवं अभिषेक सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्काउट शिविर विजिट 

सकारात्मक सोच से आगे बढ़े - राजेंद्र

झुंझुनू,राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार गाइड प्रशिक्षण शिविर एवं डीएलएड गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्काउट गाइड जिला मुख्यालय पर दिनांक 12 से 18 जुलाई तक किया जा रहा है।
 इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा राजेंद्र कुमार खीचड़ ने शिविर का अवलोकन करते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में सकारात्मक सोच रखते हुए आगे बढ़ना है।
 हमें अपने जीवन में चारित्रिक, मानसिक, आध्यात्मिक, सामाजिक, शारीरिक,धार्मिक गुणों का विकास करते हुए अनुशासन की पालना करते हुए निरंतर प्रगतिशील रहना है। जिला शिक्षा अधिकारी ने समय प्रबंधन के महत्वता पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि समय प्रबंधन करते हुए व्यक्ति को अपने कार्य करने चाहिए।
सी.ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी के आगमन पर स्काउट परंपरा के अनुसार बधावा, तिलक, गार्ड ऑफ ऑनर, स्कार्फ, माला पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया ।
इस अवसर पर गाइड्स छात्राओं ने राजस्थानी संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर अतिथियों का मन मोह लिया । शिविर में 15 जिलों की प्रशिक्षु महिला अध्यापिकाओं सहित 90 गाइड्स राज्य पुरस्कार का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
इस अवसर पर स्थानीय संघ सचिव अलसीसर रामचंद्र मीणा,सहायक लीडर ट्रेनर यादराम आर्य,रामदेव सिंह गढ़वाल, दिनेश कुमार, सुनील कुमार, सुमन डारा, संतोष, अनिता कुमारी, दीक्षा शर्मा, नीलिमा सैनी, पदमा सिंह, संजू कुमावत, सपना आदि उपस्थित रहे। <nis:link nis:type=tag nis:id=jhunjhunu nis:value=Jhunjhunu nis:enabled=true nis:link/>
श्री जेजेटी विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

झुंझुनूं। श्री जेजेटी विश्वविद्यालय, चुड़ैला की एनसीसी सब यूनिट द्वारा 2 राजस्थान बटालियन एनसीसी, चूरू के संयुक्त तत्वावधान में तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चुड़ैला परिसर में एक प्रभावी एवं प्रेरणादायक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक एवं एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. अरुण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर 28 एनसीसी कैडेट्स ने कुल 128 पौधों का रोपण किया गया। इनमें 30 अनार (फलदार), 30 करंज एवं 28 सेमल (छायादार) तथा 30 जेट्रोफा एवं 30 गुड़हल (सौंदर्यात्मक) पौधे शामिल रहे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्थानीय समुदाय में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित एवं सतत भविष्य के निर्माण हेतु सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित रूप से देखभाल की जाएगी, ताकि वे भविष्य में विकसित होकर पर्यावरण को संतुलित करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

प्रेसीडेंट प्रोफेसर डॉ मधु गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि “‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए इसे ‘एक पेड़ धरती माँ के नाम’ के रूप में भी आत्मसात करने की आवश्यकता है। धरती माँ हमें जीवन के सभी आवश्यक संसाधन प्रदान करती है, अतः उनका संरक्षण करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।”

रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार ने विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों एवं स्टाफ का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए ऐसे जनहित एवं पर्यावरणीय अभियानों को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश पूनिया, व्याख्याता संजीव मीणा, आनंद यादव, कैप्टन जय सिंह सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण में भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। <nis:link nis:type=tag nis:id=jhunjhunu nis:value=Jhunjhunu nis:enabled=true nis:link/> JJT University
सरकारी सेवा में चयनित युवाओं का बाबा साहेब का प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मान

बागोली। गांव के डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण संस्थान भवन में रविवार सायं 7.30 बजे विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित गांव के युवाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने अंबेडकर संस्थान की ओर से चयनित मनीष बायल, कृष्ण बायल एवं महेंद्र सैनी का साफा व माला पहनाकर तथा बाबा साहेब का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि चयनित युवाओं की उपलब्धि पूरे गांव के लिए गौरव का विषय है। उनकी सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति सकारात्मक संदेश देती है। ग्रामीणों ने समारोह के बाद सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया तथा आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर एडवोकेट जतन सरपंच, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल भोमराज बायल, सेवानिवृत्त शिक्षक बनवारी मौर्य, डॉक्टर जगदीश, भंवरलाल बायल, उमराव मास्टर, अब्दुल अजीज, बी.एल. सैनी, धारा मीणा, महावीर मिस्त्री, राकेश सैनी, सदराम, सुवालाल, जीतू गुर्जर, राजेश मीणा, विक्रम गुर्जर, सत्यप्रकाश, रामसिंह, हंसराज बायल, महिपाल,  राहुल, सोनू, जीतू, महेश, रोहतास, अंकित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विश्व जनसंख्या दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान

जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग बोले— जिले की मेडिकल विभाग की टीम का काम बेहद सराहनीय

झुंझुनूं,  विश्व जनसंख्या दिवस-2026 के अवसर पर मंगलवार को मंडावा मोड़ स्थित अंबेडकर भवन  में जिला स्तरीय सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में परिवार कल्याण एवं जनसंख्या स्थायित्व कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों, चिकित्सा संस्थानों तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि जिले की मेडिकल डिपार्टमेंट की टीम अन्य विभागों की तुलना में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या स्थायित्व केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि छोटे एवं स्वस्थ परिवार से ही बेहतर स्वास्थ्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने सम्मानित संस्थाओं एवं कार्मिकों को बधाई देते हुए परिवार कल्याण कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़ ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण एवं परिवार कल्याण कार्यक्रमों में झुंझुनूं जिले ने उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई देते हुए कहा कि जागरूकता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से जिले ने नई पहचान बनाई है।
पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने कहा कि सम्मान समारोह उत्कृष्ट कार्य करने वालों के लिए प्रेरणा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा से जनहित में कार्य कर रहे हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है।
सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने कहा कि परिवार कल्याण कार्यक्रमों में जिले की उपलब्धियां चिकित्सा विभाग की टीम भावना और निरंतर प्रयासों का परिणाम हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जनसंख्या स्थायित्व के साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार नवाचार किए जा रहे हैं।
डिप्टी सीएमएचओ एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. भंवर लाल सर्वा ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों और भागीदारी करने वालों का आभार व्यक्त किया। 
समारोह में पंचायत समिति खेतड़ी को जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ₹2 लाख की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। जो खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर एवं बीसीएमओ डॉ हरीश यादव और उनकी टीम ने प्राप्त किया। वहीं जिला चिकित्सालय/उप जिला अस्पताल नवलगढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहाड़ा (खेतड़ी) तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाय (नवलगढ़) को जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ₹50-50 हजार की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा विभिन्न पंचायत समितियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली 12 ग्राम पंचायतों को भी ₹50-50 हजार की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। जो उनके सरपंच, चिकित्सा प्रभारी अधिकारी और टीम ने प्राप्त किए।
कार्यक्रम में खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर आयोजना अधिकारी पूनम कटेवा, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रमोद नारनौलिया, आरसीएचओ डॉ. दयानंद सिंह, पीएमओ डॉ. जितेंद्र भांभू, सांख्यिकी अधिकारी शारदा सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। <nis:link nis:type=tag nis:id=jhunjhunu nis:value=Jhunjhunu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jhunjhununews nis:value=JhunjhunuNews nis:enabled=true nis:link/> IEC Jhunjhunu
दवा विक्रय में अनियमितता पर चार मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित 15 जुलाई से प्रभावी होंगे निलंबन आदेश

झुंझुनूं, जिले में औषधि विक्रय व्यवस्था को पारदर्शी एवं नियमसम्मत बनाए रखने के उद्देश्य से औषधि नियंत्रण विभाग ने चार मेडिकल स्टोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके औषधि अनुज्ञा पत्र (लाइसेंस) निलंबित कर दिए हैं। निलंबन के आदेश 15 जुलाई से प्रभावी होंगे।
सहायक औषधि नियंत्रक अनूप रावत ने बताया कि विभाग द्वारा जिले में संचालित दवा विक्रय प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण एवं अभिलेखों की जांच की जाती है। हाल ही में किए गए निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों पर दवा विक्रय संबंधी नियमों के उल्लंघन एवं विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं पाई गईं। इसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि एजेडबी डिस्ट्रीब्यूटर्स, झुंझुनूं, न्यू गुरुकृपा मेडिकल स्टोर, झुंझुनूं, स्वास्तिक मेडिकल स्टोर, पिलानी तथा रामजी मेडिकल, पचेरी कला के औषधि अनुज्ञा पत्र निलंबित किए गए हैं। इन सभी प्रतिष्ठानों पर जारी निलंबन आदेश 15 जुलाई 2026 से लागू होंगे।
अनूप रावत ने कहा कि औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम तथा उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों की पालना प्रत्येक दवा विक्रेता के लिए अनिवार्य है। मरीजों के स्वास्थ्य से जुड़ा होने के कारण दवा विक्रय में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने जिले के सभी दवा विक्रेताओं से अपील की कि वे औषधियों के क्रय-विक्रय, भंडारण एवं अभिलेख संधारण से संबंधित सभी प्रावधानों का पूर्णतः पालन करें। विभाग द्वारा आगे भी नियमित निरीक्षण अभियान जारी रखे जाएंगे, ताकि आमजन को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं नियमानुसार दवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। <nis:link nis:type=tag nis:id=jhunjhunu nis:value=Jhunjhunu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jhunjhununews nis:value=JhunjhunuNews nis:enabled=true nis:link/>  IEC Jhunjhunu
राष्ट्रीय जाट महासंघ ने सुलताना थानाधिकारी लगने पर रामनिवास का किया भव्य स्वागत

सुलताना :- पुलिस थाना सुलताना में नये थानाधिकारी रामनिवास के पद गृहण करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया के सानिध्य में  स्वागत किया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम राष्ट्रीय जाट महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष मास्टर विजेंद्र धनखड़,  ब्लॉक प्रभारी राकेश बोरायण एवं ब्लॉक संगठन महामंत्री राजपाल लाम्बा ने फूलमाला पहनाकर के स्वागत किया।
ब्लॉक महासचिव राजेंद्र लाम्बा, सलाहकार राजेश कुमार, उपाध्यक्ष विजेंद्र लाम्बा एवं संयुक्त सचिव जगदीश लाम्बा ने मिठाई व सॉल व साफा पहनाकर के अभिनन्दन किया।
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रवक्ता बलबीर नेहरा ने किया। <nis:link nis:type=tag nis:id=jhunjhunu nis:value=Jhunjhunu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jhunjhununews nis:value=JhunjhunuNews nis:enabled=true nis:link/>
झुंझुनूं के सरकारी स्कूल मैदान में मेले पर विवाद, ₹30 एंट्री फीस को लेकर उठे बड़े सवाल

London City dream mela jhunjhunu  <nis:link nis:type=tag nis:id=jhunjhunu nis:value=Jhunjhunu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jhunjhununews nis:value=JhunjhunuNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=Viral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreel nis:value=Viralreel nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=Viralvideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reels nis:value=Reels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trending nis:value=Trending nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=mela nis:value=Mela nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=london nis:value=London nis:enabled=true nis:link/> District Collector & Magistrate - Jhunjhunu Jhunjhunu Police DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan
Jhunjhunu News: राकेश कुमार बने झुंझुनूं नगर परिषद के नए आयुक्त, गंगानगर से हुआ तबादला <nis:link nis:type=tag nis:id=jhunjhunu nis:value=Jhunjhunu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jhunjhununews nis:value=JhunjhunuNews nis:enabled=true nis:link/> Devkinandan Tulsian
झुंझुनूं जिले में बड़ा पुलिस फेरबदल: 17 थानाधिकारियों समेत 30 इंस्पेक्टर व सब-इंस्पेक्टर के तबादले

झुंझुनूं | Jhunjhunu News
झुंझुनूं जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (IPS) ने शुक्रवार को तबादला आदेश जारी करते हुए 17 थानाधिकारियों सहित कुल 30 पुलिस निरीक्षक (Inspector) और उप निरीक्षक (Sub Inspector) के स्थानांतरण एवं नई पदस्थापन सूची जारी की है।
इस फेरबदल के बाद जिले के 4 थानों को छोड़कर लगभग सभी थानों में नए थानाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। खास बात यह है कि कई स्थानों पर सब-इंस्पेक्टर (SI) रैंक के अधिकारियों को भी थानाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
OBC सर्वे में ड्यूटी लगाने का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

झुंझुनूं। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, झुंझुनूं (संबद्ध भारतीय मज़दूर संघ) के बैनर तले सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने OBC सर्वे में ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
भारतीय मज़दूर संघ के संयुक्त जिला मंत्री सुनील बुगालिया ने कहा कि राज्य सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करे। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं पर पहले से ही शालापूर्व शिक्षा, ऑनलाइन खाद्य वितरण, बाल वृद्धि निगरानी, मातृ वंदना योजना के फॉर्म, सैनिटरी नैपकिन का OTP आधारित वितरण, आभा आईडी व अपार आईडी बनाना, टीकाकरण, होम विजिट, सर्वे और फेस कैप्चर सहित अनेक ऑनलाइन व ऑफलाइन कार्यों का अत्यधिक बोझ है।
संघ की जिलाध्यक्ष कृष्णा कंवर ने कहा कि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल फोन से सभी ऑनलाइन कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पाते। वहीं ऑफलाइन कार्य भी लगातार करने पड़ते हैं। सरकारी कार्यों के लिए निर्धारित चार घंटे का समय पर्याप्त नहीं है और कई बार रात 10 बजे तक भी काम पूरा नहीं हो पाता। ऐसे में OBC सर्वे का अतिरिक्त कार्य सौंपना आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय है, जिसे वे करने में असमर्थ हैं।
डिस्कॉम महामंत्री देवकरण सैनी ने मांग की कि सरकार यदि अतिरिक्त कार्य कराती है तो उसका अलग से मानदेय दिया जाए। संघ की उपाध्यक्ष सुमन कंवर ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग के वर्ष 2022 के शासन सचिव के पत्र के अनुसार आंगनबाड़ी कार्मिकों को गैर-आईसीडीएस कार्यों में नहीं लगाया जाना चाहिए।
प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान झुंझुनूं जिले के सभी सेक्टरों से सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
नौसेना जवान की ड्यूटी पर जाते वक्त वृक्ष की डाल गिरने से हुआ निधन

96 घंटे तक अस्पताल में संघर्ष के बाद ली अंतिम सांस 

सूरजगढ। धरडू की ढाणी के रहने वाले नौसेना जवान कुलदीप दिवाच का 9 जुलाई को निधन हो गया। 6 जुलाई को गोवा में ड्यूटी पर जाते समय अंधड़ में एक पेड़ की डाल टूटकर उनके ऊपर गिर गई थी। 96 घंटे तक अस्पताल में संघर्ष के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। देश सेवा में तैनात यह जवान 6 जुलाई के हादसे का शिकार हो गया। 

पिता की मौत के बाद मां ने मुश्किलों में पाला, 18 माह की बेटी को छोड़ चला गया

कुलदीप दिवाच 10 अगस्त 2018 को भारतीय नौसेना में भर्ती हुए थे। पिता सुभाष चंद्र की असामयिक मृत्यु के बाद मां सुभिता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में उन्हें बड़ा किया। उनकी पत्नी विरांगना संगीता और मां सुभिता रो-रोकर बुरा हाल हैं। कुलदीप की 18 माह की नन्ही बेटी हर्षिता अब पिता के लौटने का इंतजार कभी पूरा नहीं कर पाएगी। बड़ा भाई प्रदीप वर्तमान में भारतीय वायुसेना में सेवा दे रहे हैं। एक ही परिवार से दो सपूत देश की रक्षा में लगे थे, लेकिन नियति ने कुलदीप को वापस नहीं लौटने दिया।

शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि, निकलेगी तिरंगा यात्रा
सैनिक कल्याण अधिकारी सुरेश जांगिड़ ने बताया कि शुक्रवार को कुलदीप दिवाच को उनके पैतृक गांव में ही पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता सजन भड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 8:30 बजे शहीद की तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। पूरा गांव और आसपास के क्षेत्र शहीद के सम्मान में एकजुट हैं। निधन की सुचना के बाद उनके पैतृक गांव सहित क्षेत्र में शौक की लहर फैल गई है। <nis:link nis:type=tag nis:id=jhunjhunu nis:value=Jhunjhunu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jhunjhununews nis:value=JhunjhunuNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=surajgarh nis:value=Surajgarh nis:enabled=true nis:link/>