पीरो: पीरो में नामांकन की प्रक्रिया समाप्त, समीक्षा प्रक्रिया शुरू हुई
Piro, Bhojpur | Jun 6, 2025 पीरो वार्ड नंबर 20 में उपचुनाव कराने को लेकर नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। शुक्रवार की दोपहर 1:00 के करीब निर्वाचित पदाधिकारी वरुणजय कुमार ने बताया कि नामांकन करने की आखिरी तिथि 5 जून तक रखी गई थी जो अब समाप्त हो गई है। अब नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी। नामांकन पत्र की समीक्षा के बाद 12 जून को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि रखी थी।