पीरो: हसन बाजार में हुए गैंगरेप के तीसरे आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर
Piro, Bhojpur | Jun 6, 2025 हसन बाजार में हुए गैंगरेप के तीसरे आरोपी ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे के करीब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के के सिंह के द्वारा बताया गया कि हसन बाजार थाना क्षेत्र के तेतर डीह गांव के एक लड़की के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। जिस मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।