पीरो: पीरो में विभिन्न जगहों पर विश्व पर्यावरण दिवस पर पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण
Piro, Bhojpur | Jun 5, 2025 पीरो अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गुरुवार को शाम 4:00 के करीब पौधरोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में प्रखंड एवं अंचल के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सीओ ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेवारी है। इस दिशा में हम बड़ा बदलाव ला सकते हैं।