भदोही: भदोही कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता करने के आरोप में तीन लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर
भदोही कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर में एक मकान का दरवाजा तोड़कर घर में घुसने मारपीट गाली गलौज और महिलाओं से अभद्रता करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बीते 5 मार्च को घर के सभी लोग नमाज पढ़ने गए थे इस दौरान घर में सिर्फ महिलाएं थी। पड़ोस के तीन लोग आजम आसिफ और अनीश घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे।