घाटशिला: कदमबेड़ा गांव के पास NH-18 फोरलेन पर ट्रेलर ने यात्री वाहन को टक्कर मारी, दो लोग घायल
धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के कदमबेड़ा गांव स्थित सिंह होटल के समीप एनएच 18 फोरलेन पर सोमवार की भोर 4 बजे एक ट्रेलर ने छोटा हाथी वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वाहन पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही सेवा ही धर्म ग्रुप के नौशाद अहमद मौके पर पहुंचे और तत्काल पेट्रोल हाईवे को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस।