घाटशिला: घाटशिला प्रखंड के गोपालपुर रेलवे फाटक के पास समाजसेवियों ने जरूरतमंदों को कंबल और गर्म कपड़े वितरित किए
घाटशिला के गोपालपुर रेलवे फाटक के पास रविवार की दोपहर 3 बजे समाजसेवियों द्वारा जरूरतमंद वृद्ध व्यक्तियों के बीच नये कंबल बांटा गया। साथ ही बगुला गांव समेत अन्य गांव में लगभग 100 जरूरतमंद वृद्ध व्यक्तियों के बीच नये कंबल तथा 200 माता, बहन, बच्चों तथा व्यस्कों के बीच पुराने गर्म कपड़े का वितरण किया गया।मौके पर बिमल सिंह, अजीत सिंह, अजय चक्रवर्ती शामिल थे।