कामां: कामां में इस्कॉन के सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे, श्री गोपीनाथ जी मंदिर में किया भजन-कीर्तन
सोमवार शाम 7 बजे धार्मिक नगरी कामां में इस्कॉन से जुड़े सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने प्रसिद्ध श्री गोपीनाथ जी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन किया। हरे कृष्णा, हरे रामा के संकीर्तन से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर नाचते-गाते नजर आए। इस दौरान मंदिर में भक्तिमय माहौल बना रहा।