बृजभूषण सिंह की बेटी सूर्या की मां से मिलीं: कहा- योगीजी अपराधियों का मनोबल तोड़ दीजिए, अवैध मदरसे ढहाए जाएं
पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी गुरुवार दोपहर गाजियाबाद में सूर्या चौहान के घर पहुंचीं। मां और भाई से मिलीं। घर के बाहर जमीन पर बैठकर उन्होंने बातचीत की और ढांढस बंधाया। साथ ही सूर्या को पुष्पांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा- हमने सूर्या के बड़े भाई को नौकरी का ऑफर दिया है। सूर्या हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। योगीजी, अपराधियों का मनोबल तोड़ दीजिए।
शालिनी सिंह ने कहा-
" सरकार को अवैध मदरसे तुरंत गिराने चाहिए। इतने बड़े-बड़े अवैध मदरसे कैसे बन रहे हैं, कागज तो दिखाने ही चाहिए। जिन मदरसों में बच्चों को गलत शिक्षा दी जा रही, उन्हें भी ढहाया जाए। ये इंसान को इंसान नहीं रहने दे रहे। जो लोग इतना जघन्य अपराध करके वीडियो बना रहे, ऐसी मानसिकता कहां से उपज रही है? इन्हें कौन शिक्षा दे रहा है?
जिस खोड़ा इलाके में बकरीद के दिन सूर्या की हत्या हुई थी, वहां 7 दिन से तनावपूर्ण स्थिति है। हिंदू संगठनों के लोग लगातार सूर्या के घर पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात है। हालांकि, अब 10 से 15 फीसदी दुकानें खुलने लगी हैं।
मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में मारा जा चुका है। असद के पिता समेत 5 आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। सूर्या की मां को गाजियाबाद के डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने नगर पालिका, खोड़ा में संविदा पर नौकरी दी है। सरकार की तरफ से 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी दी गई है।
وو