पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात डायल-112, मेस, परिवहन शाखा, बैरक एवं क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस लाइन फतेहगढ़ में बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया, जिसमें भीड़ नियंत्रण, दंगा-रोधी उपकरणों के प्रयोग, आंसू गैस एवं वाटर कैनन संचालन तथा त्वरित कार्रवाई का अभ्यास किया गया। #FatehgarhPolice
Farrukhabad, Uttar Pradesh | Jun 5, 2026