बाह: बिजकौली के पास परीक्षा देकर लौट रही साइकिल सवार छात्रा को वैन ने मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत बिजकौली के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें परीक्षा देकर वापस लौट रही एक छात्रा को वैन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।आनन-फानन में घायल छात्रा को अस्पताल ले जाया जा रहा था तो रास्ते में ही छात्रा ने दम तोड़ दिया।छात्रा बटेश्वर के पंजाय मोहल्ले की रहने वाली है, जिसका नाम छाया बताया गया है।