*5.100 किलोग्राम गांजा बरामद, एक गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच AVTS भूपानी की कार्रवाई*
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच AVTS भूपानी की टीम ने अवैध नशा पर कार्रवाई करते हुए 01 अक्टूबर को 5.100 किलोग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान गॉफ्लुंग वासी इम्फाल मणिपुर हाल घिटोरनी दिल्ली के रुप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 01 अक्टूबर को क्राईम ब्रांच AVTS भूपानी की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गॉफ्लुंग को सेक्टर-29 फरीदाबाद के पास से 5.100 किलोग्राम गांजा सहित काबू किया। जिस पर आरोपित के विरुद्ध थाना ओल्ड फरीदाबाद में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी को उसका दोस्त 5.100 किलोग्राम गांजा, 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से उसे दिल्ली में देकर गया था। जिसे वह बेचने के लिए दिल्ली से फरीदाबाद आया था। आरोपी फरीदाबाद में वेटर का काम कर चुका है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस
Uklana, Hissar | Oct 2, 2026