बहेड़ी: तहसील मुख्यालय स्थित कार्यालय पर एसडीएम ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र की अहम मीटिंग
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तहसील मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय पर एसडीएम गोपाल शर्मा ने सेक्टर ऑफिसर्स के साथ एक अहम मीटिंग कर सभी सेक्टर ऑफिसर्स को अपने अपने आवंटित मतदान स्थलों का तत्काल भौतिक निरीक्षण करने एवं उन मतदान स्थलों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन करते हुए संवेदनशील व अति संवेदनशील की जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए।