दरभंगा: राजकीय महारानी रमेश्वरी भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान के 51वें स्थापना दिवस पर प्रेस वार्ता
राजकीय महारानी रामेश्वरी भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान मोहनपुर दरभंगा के 51वे स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर शनिवार की शाम 4:00 बजे प्रेस वार्ता किया गया। यह प्रेस वार्ता राजकीय कामेश्वर सिंह आयुर्वेदिक चिकित्सालय कामेश्वर नगर परिसर में किया गया। इस संबंध में मौके पर मौजूद डॉक्टर ने कई बातों की जानकारी मीडिया को प्रदान की।