हज़ारीबाग: केरेडारी के ज़ोरदाग गांव में रैयत और एनटीपीसी के बीच विवाद फिर तेज, रातों-रात सड़क पर बनी बाउंड्री वॉल
हजारीबाग:केरेडारी के ज़ोरदाग गांव में रैयत–एनटीपीसी विवाद फिर तेज हो गया है। रातों-रात सड़क पर बाउंड्री वॉल बनने से कोयला ट्रांसपोर्टिंग ठप हो गई और एनटीपीसी की गाड़ियां लंबी कतार में खड़ी हैं। ग्रामीण वैकल्पिक सड़क नहीं बनने से नाराज़ हैं। मामले में न प्रशासन और न ही एनटीपीसी की ओर से कोई बयान आया है।