चित्तौड़गढ़: घर को स्वर्ग बनाइए, पिता की सीख ही जीवन की सच्ची पूंजी: आचार्य पुलक सागर ने चित्तौड़गढ़ में दिए प्रवचन
विद्यासागर मांगलिक धाम में चल रहे ज्ञान गंगा महोत्सव में राष्ट्रीय संत आचार्य 108 श्री पुलक सागर जी महाराज ने कहा कि स्वर्ग की तलाश बाहर नहीं, अपने घर के प्रेम, संस्कार और सद्भाव में करनी चाहिए। उन्होंने पिता के त्याग और अनुशासन को जीवन की सबसे बड़ी सीख बताते हुए कहा कि उनकी कड़वी बातें भी भविष्य बनाती है।