हसनपुर: हसनपुर में तेज रफ्तार डग्गामार बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
हसनपुर। तेज रफ्तार डग्गामार बस ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।