उचेहरा: उचेहरा विश्राम गृह का छज्जा गिरा, बड़ा हादसा टला
उचेहरा स्थित विश्राम गृह के मुख्य प्रवेश द्वार का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। संयोगवश उस समय कोई उसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वर्ष 2013 के आसपास निर्मित इस भवन के कुछ ही वर्षों में जर्जर होने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने भवन की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग।