बिजली निगम की बड़ी कार्रवाई, 15 ट्रांसफॉर्मर उतारे
विद्युत निगम की सतर्कता टीम ने बकायेदारों और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 ट्रांसफॉर्मर उतार दिए। कार्रवाई के दौरान 6 उपभोक्ताओं ने ट्रांसफॉर्मर उतरते ही मौके पर लगभग 4 लाख रुपये की बकाया राशि जमा करा दी।
वहीं एक बकायेदार ट्रांसफॉर्मर लेकर फरार हो गया, जिसके खिलाफ निगम द्वारा मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
चेकिंग अभियान के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कई उपभोक्ता अवैध रूप से भारी लोड वाले विद्युत उपकरणों का उपयोग कर रहे थे। निगम द्वारा ऐसे मामलों में वीसीआर भरने की कार्रवाई की जा रही है। जांच में ऐसे उपभोक्ता भी सामने आए जो बिना वैध कनेक्शन या मीटर बाईपास कर एयर कंडीशनर सहित अन्य उपकरण चला रहे थे।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी और बकाया बिलों को लेकर आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा। निगम ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा कराने और वैध विद्युत कनेक्शन का ही उपयोग करने की अपील की है। पूरा मामला धौलपुर जिले के राजाखेड़ा इलाके का है।
#Dholpur #Rajakhera #ElectricityDepartment #PowerTheft #ElectricityBill #RajasthanNews