Bhind :*लहार में लापरवाह पटवारियों पर एसडीएम का डंडा दो पटवारी निलंबित,आठ पटवारियों को सेवा समाप्ति के नोटिस जारी मचा ह्ड़कंप*
*एसडीएम लहार प्रदीप मिश्रा के लगातार भृमण के दौरान मिल रही शिकायतों के चलते पटवारियों पर गिरी गाज*
लहार मे नवागत एसडीएम प्रदीप मिश्रा ज़ब से आये है तब से लगातार क्षेत्र भृमण और ग्रामो एवं नगर के लोगों से रूबरू होते नजर आ रहा जिससे कई लोग सकते मे भी नजर आ रहे थे कि आखिर होने बाला क्या है जिसका आज परिणाम सामने है और जनचर्चा पर विराम लगाते हुए उन्होंने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है जिसमें उन्होंने दो पटवारी संजीव पाठक एवं अरविंद्र श्रीवास्तव को सस्पेंड किया है एवं आठ ऐसे पटवारी जो अभी अपनी परीक्षा अवधि भी पूरी न कर सके थे को लापरवाही के चलते सेवा समाप्ति के नोटिस जारी किये गए है जैसे ही नोटिस जारी हुए वैसे ही पटवारी जगत मे हड़कंप मच गया और सबकी आंखे फ़टी कि फ़टी रह गयी कि आखिर ये हो क्या रहा है और पटवारी रविंद्र कुशवाहा,योगेंद्र अनिल, अमित भदौरिया,बिकास कुशवाहा,रामकरण तोमर, भानुप्रताप जादौन, विजय कौशल,प्रमोद नरवरिया को सेवा समाप्ति प्रस्ताव नोटिस जारी कर दिए गए है आगे उन्होंने कहा कि भविष्य मे भी ऐसे लापरवाह कर्मचारियों पर कर्मचारियों पर कार्यवाहियाँ होती नजर आती रहेंगी। CM Madhya Pradesh Collector Office Bhind