झुंझुनू: झुंझुनू पुलिस का विशेष अभियान, हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कई अपराधी गिरफ्तार
जिला झुंझुनू में उप महानिरीक्षक पुलिस शरद चौधरी आई.पी.एस. के नेतृत्व में हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ सोमवार को एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना था। डीआईजी शरद चौधरी ने कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।