होशंगाबाद नगर: सेठानी घाट का जल स्तर 940 फीट पर, 2 दिन में 5 फीट घटा; खतरे के निशान से 27 फीट नीचे, प्रशासन अलर्ट
नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर नर्मदा नदी का जलस्तर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे तक 940 फीट पर पहुंच गया है।हालांकि पिछले दो दिनों में जलस्तर में करीब 5 फीट की कमी दर्ज की गई है।फिलहाल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 27 फीट नीचे है। जलस्तर में कमी से राहत जरूर मिली है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। नदी किनारे और निचले इलाकों मे लगातार निगरानी रखी जा रही है