तिजारा: तिजारा में जमीन विवाद पर हुई हिंसक झड़प, महिलाओं सहित 4 माह की बच्ची घायल, एक को अलवर रेफर किया गया
Tijara, Alwar | May 30, 2026 तिजारा में शुक्रवार को 4 बीघा जमीन के पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ताऊ भतीजे के परिवारों के बीच हुई झड़प में महिलाओं और 4 महीने की बच्ची सहित कई लोग घायल हो गए। पीड़ित सुनील ने शनिवार सुबह 8:00 बजे बताया कि वह खेत पर तारबंदी कर रहा था तभी उसके ताऊ ताराचंद ने हमला कर दिया। हमले में उसकी मां सहित कई लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।