अयोध्या के राम मंदिर दानपात्र विवाद को लेकर आज शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बयान सुर्खियों में हैं। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि अयोध्या में तो भूमिपूजन के समय से ही चोरी हो रही है। इस मामले में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने तो बेहद चौंकाने वाला रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि अगर मैं सच बोल दूंगा तो बहुत परेशानी में आ जाऊंगा, क्योंकि वो बहुत बड़े लोग हैं। सत्य बोलने की हिम्मत अभी हमारी नहीं है, कभी सही समय आएगा तो बोलेंगे।
#rammandir #brijbhushansharansingh #shortsfeed #shortsreels #instagramreels
Haryana, India | Jun 11, 2026