हरदोई: विजयादशमी के अवसर पर विक्टोरिया हाल में मेधा अभिनंदन व दशहरा कार्यक्रम में जुटेंगे क्षत्रिय नेता
Hardoi, Hardoi | Sep 30, 2025 क्षत्रिय भवन में हुई प्रेस वार्ता में महासभा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि विजयदशमी पर महासभा दो दिवसीय कार्यक्रम करेगी ।जिसमें दो अक्टूबर को सुबह 8 बजे से धर्मशाला मार्ग स्थित क्षत्रिय भवन में हवन पूजन किया जाएगा। 3 अक्टूबर शुक्रवार को 11 बजे से घंटाघर मैदान में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का पूजन होगा।