प्रतापगढ़: रंग तेरस की तैयारी: बाजारों में रंग-गुलाल और पिचकारियों की दुकानें सजी, खरीदारी के लिए उमड़ रहे लोग
जिले में पारंपरिक रंग तेरस पर्व को लेकर शहर के बाजार इन दिनों रंगों और पिचकारियों से सज गए हैं। होली के बाद मनाए जाने वाले इस अनोखे पर्व को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। बाजारों में रंग-बिरंगे गुलाल, पिचकारियां और होली से जुड़े सामान की भरमार नजर आ रही है, जहां लोग उत्साह के साथ खरीदारी करते दिखाई दे रहे हैं।