निज़ामाबाद: SUV से रेकी कर मशीन से काटते थे ताले, पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर हुए घायल।
आजमगढ़ जनपद के तहबरपुर थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और अंतरजनपदीय चोर गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 25-25 हजार रुपये के इनामी दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर दो तमंचे, पांच कारतूस और 15,250 रुपये नकद बरामद किए गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बरेली निवासी दिलशाद और शाहजहांपुर निवासी सोनू अली है