बक्सर: हरिकिशुनपुर गांव में गेहूं कटनी प्रयोग का निरीक्षण, औसत उपज 36.82 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पाई गई
Buxar, Buxar | Apr 10, 2026 सदर प्रखंड के दलसागर पंचायत अंतर्गत हरिकिशुनपुर गांव में शुक्रवार को रबी विपणन वर्ष 2025-26 के तहत गेहूं फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण बिहार पटना के अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय के उप निदेशक वीरेन्द्र कुमार ने किया। कटनी प्रयोग किसान सिद्धनाथ तिवारी के खेत में खेसरा संख्या-33 पर आयोजित किया गया।