बरगी डेम के 13 गेट खुलने के बाद रौद्र पर नर्मदा, ग्वारीघाट की डूबी दुकान, एसडीआरएफ ओर स्थानीय गोताखोर तैनात
बरगी बांध के 13 गेट खोले जाने के बाद नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है और घाटों पर पानी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। नर्मदा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही घाटों पर बने कई मंदिर और दुकानें पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं। हालात को देखते हुए जबलपुर से लेकर नर्मदापुरम तक अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों को तैनात किया गया है। वहीं, घाटों पर लाउडस्पीकर के जरिए लगातार लोगों को सतर्क किया जा रहा है और गहरे पानी में जाने से रोकने की अपील की जा रही है।
Huzur, Bhopal | Aug 23, 2026