ट्रैफिक सिग्नल पर युवती के मूवमेंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने की पहचान, युवती ने वीडियो जारी कर मांगी माफी
इंदौर में ट्रैफिक सिग्नल पर एक युवती के अलग-अलग मूवमेंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। वायरल वीडियो इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र के एक ट्रैफिक सिग्नल का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली और सिग्नल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवती अचानक ट्रैफिक सिग्नल के पास पहुंचती है और सड़क पर अलग-अलग तरह के मूवमेंट करती नजर आती है। इस दौरान उसका वीडियो बनाया गया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।
Huzur, Bhopal | Aug 23, 2026