छतरपुर में सनसनीखेज घटना एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत, पुलिस ने कब्र से शव निकलवाए
छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र के पिपोरा गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार की तीन बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों में 9 साल और 5 साल की दो बच्चियों के साथ 9 माह की एक मासूम बच्ची भी शामिल है।