चकरनगर: गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चैकिंग की, बाइक सवारों में हड़कंप
चकरनगर थाना पुलिस ने गणतंत्र दिवस के मौके पर आज रविवार को शाम ढलते ही करीब 6बजे कस्बा के चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।इस दौरान चकरनगर पुलिस ने करीब आधा दर्जन से ज्यादा बाइकों पर ई-चालान की कार्रवाई की।पुलिस के द्वारा चैकिंग देखकर कई बाइक सवार रास्ता बदलकर भागते नजर आए ।