चकरनगर: एसडीएम के नेतृत्व में चकरनगर में निकाली गई मतदान जागरूकता रैली, एसडीएम ने की शत प्रतिशत मतदान करने की अपील
आज शनिवार को 10 बजे से एसडीएम के नेतृत्व में निकाली गयी मतदान जागरूकता रैली इटावा जनपद के चकरनगर में मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम ब्रह्मानन्द सिंह कठेरिया ने कार्यक्रम की शुरुआत में सभी को मतदान के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई।