चकरनगर: फार्मर रजिस्ट्री के पंजीकरण को लेकर चकरनगर तहसील सभागार में हुई बैठक, तहसीलदार ने दिए दिशा-निर्देश
चकरनगर:तहसील सभागार में शुक्रवार करीब शाम 3 बजे तहसीलदार विष्णु दत्त मिश्र ने ग्राम प्रधानों, जनसेवा केंद्र संचालकों, राशन डीलरों और लेखपालों के साथ बैठक की। बैठक में फार्मर रजिस्ट्री के पंजीकरण में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई और समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम ने पंजीकरण प्रक्रिया में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की बात कही।