चकरनगर: सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में गणतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया गया, एसडीएम ने कर्मियों को दिलाई शपथ
चकरनगर तहसील क्षेत्र में 76 वें गणतंत्रता दिवस पर सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में तिरंगा फहराया गया। शैक्षिक संस्थानों ने प्रभातफेरी भी निकाली। 26 जनवरी यानी आज दिन रविवार को 9बजे तहसील परिसर में एसडीएम ब्रह्मानन्द सिंह कठेरिया ने तहसील प्रांगण में राजस्व कर्मियों के साथ ध्वजारोहण करते हुए मौजूद लोगों को शपथ दिलाई।