चकरनगर: गन्यावर गांव में अशांति फैला रहे अभियुक्त पर पुलिस ने की कार्रवाई, एसडीएम कोर्ट ने 6 माह की पाबंदी लगाते हुए जमानत दी
शनिवार को दोपहर करीब 3बजे चकरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गन्यावर निवासी जगदीश पुत्र होरीलाल गांव क्षेत्र में अशांति फैला रहा था तभी सूचना के आधार पर सम्बंधित चकरनगर पुलिस ने मौके से गिरफ्तार करते हुए बीएनएस की धारा 170/135/126 में कार्रवाई करते हुए एसडीएम की अदालत भेज दिया है तो वहीं एसडीएम कोर्ट ने 6 माह की पाबंदी लगाते हुए जमानत दे दी है।