डिंडौरी: ग्राम पंचायत चांदपुर में ग्राम सभा का आयोजन, श्रम योजनाओं की दी गई जानकारी
डिंडौरी के ग्राम पंचायत चांदपुर में ग्राम सभा का आयोजन किया गया जहां श्रम विभाग के द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजना एवं श्रम कानून कि ग्रामीणों को जानकारी दी गई। दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग ने रविवार दोपहर 1:00 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान श्रम योगी मानधन, केवाईसी, श्रम कानून सहित विभिन्न श्रमिक अधिनियम की जानकारी दी ।