बीना: बीना थाना परिसर में विशाल तिरंगे का लोकार्पण, 100 फीट ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, विधायक व अध्यक्ष सहित अधिकारी शामिल
Bina, Sagar | Jan 31, 2026 नगर पालिका परिषद के द्वारा बिना थाना परिसर में एक विशाल तिरंगे का लोकार्पण किया गया। यह भव्य राष्ट्रीय ध्वज 100 फीट की ऊंचाई पर शान से लहरा रहा है। जिसको लेकर बिना थाना परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन शनिवार करीब 4:30बजे किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक निर्मला सप्रे, जनपद अध्यक्ष उषा राय, नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार कई अधिकारी शामिल हुए।