बीना: स्वच्छ भारत अभियान: नगर पालिका ने इटावा मुक्ति धाम में सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
Bina, Sagar | Jan 31, 2026 नगर पालिका परिषद बिना ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 अंतर्गत स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। जिसमें शनिवार सुबह 9:30 बजे से इटावा मुक्तिधाम में नगर पालिका परिषद द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य शहर को और अधिक साफ-सुथरा बनाना तथा स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 में बेहतर रैंकिंग हासिल करना है।