बीना: नईबस्ती के मंदिर में धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा भगवान का प्रकटोत्सव, शामिल हुए कई लोग
Bina, Sagar | Jan 31, 2026 माघ शुक्ल त्रयोदशीको विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा का प्रकटोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने भगवान के दर्शन किये। साथ हीइस अवसर पर मंदिर परिसर में विधि विधान से पूजन हवन प्रसादी वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पंचम विश्वकर्मा, दिवाकर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।