मुगलसराय: DM व SP ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 7 आदतन पेशेवर व मनबढ़ अपराधियों के खिलाफ की जिला बदर की कार्रवाई
डीएम निखिल टीकाराम फुंडे व एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को स्थापित रखने व अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत चंदौली पुलिस द्वारा सात आदतन अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई की गई है। तथा इन अपराधियों को 6 माह के लिए जिले की भौगोलिक सीमाओं से निष्कासित किया गया है।