फतुहा: नदी थाना पुलिस ने सिक्सलेन पुल के पास से 190 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया
Fatwah, Patna | Nov 9, 2026 नदी थाना पुलिस ने सिक्स लेन पुल के पास से एक टेंपो पर लोड 190 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज वैशाली जिले के रुस्तमपुर थाना के करमुपुर गांव निवासी सुरेंद्र दास है।दियारा क्षेत्र से शराब लाकर पटना ले जा रहा था। इसी क्रम मे नदी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने पत्रकारों को दिया है।