शाजापुर: डेंगू की रोकथाम को लेकर बोले सिविल सर्जन, कहा- शाजापुर जिला अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है साधन
शाजापुर सिविल सर्जन ने कहा डेंगू की रोकथाम के लिए शाजापुर जिला अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में साधन उपलब्ध है। विगत दिनों शाजापुर जिले में डेंगू के मरीज मिलने की बात सामने आई थी। जिसे निपटने लिए जिला अस्पताल में संपूर्ण तैयारी की गई है। बुधवार को सिविल सर्जन एमके जोशी ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए शाजापुर जिला अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में साधन है।